Azamgarh news :अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने भीमबर पुलिस चौकी का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने भीमबर पुलिस चौकी का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने दिनांक 30.07.2026 को जनपद आजमगढ़ के थाना बिलरियागंज क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित भीमबर पुलिस चौकी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन द्वारा विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी, संबंधित लेखपाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा आसपास के गांवों के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस चौकी के निर्माण को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रस्तावित भीमबर पुलिस चौकी लगभग 02 बिसवा भूमि पर निर्मित की जाएगी। चौकी भवन में पुलिस कार्यालय, चौकी प्रभारी आवास, पुलिस कर्मियों के लिए बैरक, मेस, शौचालय, स्नानागार सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आधुनिक आधारभूत संरचना से युक्त यह नवीन पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करेगी तथा कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आजमगढ़ पुलिस जनसहभागिता एवं आधुनिक पुलिसिंग के माध्यम से आमजन को बेहतर, सुलभ एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।



