Azamgarh news :गुमशुदा 11 वर्षीय अर्पित विश्वकर्मा किसी को दिखे या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो कृपया तत्काल करें सूचित 

गुमशुदा 11 वर्षीय अर्पित विश्वकर्मा किसी को दिखे या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो कृपया तत्काल करें सूचित 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ द्वारा जानकारी देते बताया गया कि उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश के क्रम में मध्य प्रदेश राज्य के जनपद सीधी के थाना क्षेत्र कमर्जी के अंर्तगत ग्राम पटपरा निवासी महेश विश्वकर्मा का 11 वर्षीय पुत्र अर्पित विश्वकर्मा पिछले 20 मई 2026 से लापता है। थाने में रिपोर्ट करने के बाद भी अभी तक बालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया गया कि महेश 19 मई को कारीमाटी रिश्तेदारी में गए थे जब वे दूसरे दिन वापस लौटे तो पत्नी ममता विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह 9.30 बजे अर्पित घर से बाहर खेलने गया था’ जो अब तक नहीं लौटा है। इसके बाद लडके को आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

गुमशुदा 11 वर्षीय अर्पित विश्वकर्मा यदि कहीं भी दिखाई दे या उसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी हो तो तत्काल उसके पिता महेश विश्वकर्मा 93240 71768, मामा संतोष विश्वकर्मा 7580961678 पर सूचित करें या कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय आजमगढ़, कार्यालय जिला सूचना अधिकारी आजमगढ़ पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button