Azamgarh news :आजमगढ़ भाजपा नेता आशीष सिंह ने सीएम से मुलाकात करके सगड़ी क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
आजमगढ़ भाजपा नेता आशीष सिंह ने सीएम से मुलाकात करके सगड़ी क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

रोशन लाल पत्रकार
बिलरियागंज आजमगढ़
आजमगढ़ जिला के भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार और युवा नेता आशीष सिंह ने लखनऊ जाकर क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर उनका हार्दिक स्वागत किया।
तत्पश्चात आशीष सिंह ने सगड़ी विधान सभा क्षेत्र के विकासखंड हरैया की समस्या व विकास के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हमारा क्षेत्र विकाश के मामले बहुत ही पीछे हैं। न तो आजमगढ़ जिला में कोई कल कारखाना है और ना ही हमारे हरैया क्षेत्र में कोई लघु उद्योग है।इस कारण यहां की जनता नौ जवानों को अपने परिवार जीविका के लिए भाग कर दिल्ली, बंबई,कलकत्ता या विदेश जाना पड़ता है।जिस कारण वह कई वर्षो तक मतदान से वंचित रहते हैं।आप हमारे हरैया क्षेत्र में कोई ऐसा कल कारखाना लगादें जिससे हमारे यहां की बेरोजगारी दूर होजाये और हमारे क्षेत्र का विकाश भी होसके।
लखनऊ में एक औपचारिक मुलाकात के दौरान आशीष सिंह ने विकास कार्यों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की और यहां की समस्याओं और विकास को लेकर अवगत कराया। आशीष सिंह ने बताया कि विकासखंड हरैया के विकास व विधानसभा सगड़ी के विकास को लेकर के मुलाकात की और विकास व समस्या को लेकर अवगत कराया गया। महराज जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।



