Azamgarh News:सर्किट हाउस आजमगढ़ में 6 अगस्त को लगेगा दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट, शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण*
*सर्किट हाउस आजमगढ़ में 6 अगस्त को लगेगा दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट, शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण*
आजमगढ़, 04 अगस्त 2026/
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शान्त प्रकाश श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की मूल भावना के अनुसार सुदूरवर्ती पिछड़े क्षेत्रों/ग्रामीण इलाकों के ऐसे दिव्यांगजन जो कि सरकार द्वारा उनके अधिकार एवं सुबिधाओं हेतु चालाई जा रही योजनाओं/परियोजनाओं से जागरूक नहीं हैं, के मध्य जागरूकता बढ़ाने के लिए और समाज में उनके साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त कराते हुए पूर्ण एवं प्रभावी भागीदारी दिलाये जाने एवं इस सम्बन्ध में उनकी शिकायतों/समस्याओं का त्वरित रूप से स्थानीय स्तर पर निपटारा किये जाने के उद्देश्य से राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा अपने सहभागियों के साथ दिनांक 06 अगस्त 2026 को समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक सर्किट हाउस सभागार, आजमगढ़ में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया है।
इच्छुक दिव्यांग अपनी शिकायतों/समस्याओं के त्वरित रूप से निस्तारण हेतु उक्त आयोजित मोबाइल कोर्ट में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।



