Azamgarh News:*दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार*

थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़*

*दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार*

वादी मुकदमा दीपक पुत्र रामचेत विश्वकर्मा निवासी ग्राम पचेवरा, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उनकी बहन वर्षा विश्वकर्मा का विवाह वर्ष 2021 में जयहिन्द विश्वकर्मा पुत्र लालता प्रसाद विश्वकर्मा निवासी सकरामऊ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के साथ हुआ था। दिनांक 04.08.2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनकी बहन ने फांसी लगा ली है। वादी का आरोप है कि पति जयहिन्द विश्वकर्मा, ससुर लालता प्रसाद विश्वकर्मा, सास मालती तथा जेठानी द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाह के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जाता था तथा उनकी बहन की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देकर सूचना दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 266/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 05.08.2026 को थाना प्रभारी बरदह चन्द्रदीप कुमार मय हमराह द्वारा अभियुक्त जयहिन्द पुत्र लालता प्रसाद विश्वकर्मा निवासी सकरामऊ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को जिवली तिराहे के पास से प्रातः 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 266/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* जयहिन्द पुत्र लालता प्रसाद विश्वकर्मा निवासी सकरामऊ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* थानाध्यक्ष बरदह चन्द्रदीप कुमार, हे0का0 कमलेश प्रसाद, रि0का0 योगेश कुमार दुबे, रि0म0आ0 बीनू सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button