Azamgarh News:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा “ऑपरेशन दहन” की सफलता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

*जनपद आजमगढ़*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा “ऑपरेशन दहन” की सफलता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

*करीब 830 किग्रा मादक पदार्थों के विनष्टीकरण में सराहनीय योगदान देने वाले 16 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र*

जनपद के पुलिस कर्मियों ने कीमत करीब 05 करोड़ 83 लाख रुपये के मादक पदार्थ के विनष्टीकरण में दिया था सराहनीय योगदान*

जनपद आजमगढ़ में मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं *”ऑपरेशन दहन”* अभियान के अंतर्गत *जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी* द्वारा दिनांक 06.07.2026 को कुल 827.856 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा, डायजापाम एवं अन्य मादक पदार्थ) का विधि सम्मत एवं सुरक्षित विनष्टीकरण कराया गया था। उक्त विनष्टीकरण की अनुमानित कीमत लगभग ₹5 करोड़ 82 लाख 15 हजार थी, जिसे निर्धारित मानकों के अनुरूप मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भादो, माहुल, मार्टीनगंज, जनपद आजमगढ़ स्थित इंसीनिरेटर/बॉयलर के माध्यम से नष्ट कराया गया था। संपूर्ण प्रक्रिया की फोटो एवं वीडियोग्राफी कराते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित किया गया।

 

उक्त अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत आज दिनांक 05.08.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों में एडीजीसी एनडीपीएस एक्ट, विशेष मालखाना निस्तारण सेल, डीसीआरबी, सदर मालखाना, कोर्ट मोहर्रिर शाखा सहित विभिन्न थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

 

*प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी-*

1- हरिराम यादव, ए0डी0जी0सी0 एन0डी0पी0एस0 एक्ट जनपद आजमगढ़।

2- उ0नि0 प्रकाश मिश्रा , प्रभारी वि0मा0नि0सेल जनपद आजमगढ़।

3- आरक्षी शेषनाथ यादव, वि0मा0नि0सेल जनपद आजमगढ़ ।

4- आरक्षी प्रदीप कुमार शाह वि0मा0नि0सेल, जनपद आजमगढ़।

5- मुख्य आरक्षी मुकेश गिरी, डी0सी0आर0वी0 जनपद आजमगढ़।

6- हे0का0उदय नरायन तिवारी, सदर मालखाना जनपद आजमगढ़।

7- आरक्षी मिथिलेश कुमार यादव, कोर्ट मोहर्रिर जनपद आजमगढ़ ।

8- आरक्षी शिवम कुमार पाल, कोर्ट मोहर्रिर जनपद आजमगढ़।

9- हे0का0शमशाद अहमद, कोर्ट मोहर्रिर जनपद आजमगढ़ ।

10- आरक्षी रोहित कुमार मिश्रा, कोर्ट मोहर्रिर जनपद आजमगढ़ ।

11- आरक्षी वरुण सिंह, कोर्ट मोहर्रिर जनपद आजमगढ़ ।

12- हे0मो0 प्रमोद कुमार, रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।

13- हे0मो0 प्रदीप कुमार, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

14- हे0मो0 राजबहादुर, थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।

15- हे0मो0 आनन्द कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ।

16- हे0मो0 राजेन्द्र प्रसाद, थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button