आजमगढ़:बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रेलर में घुसी, तीन घायल
Azamgarh: The car of pilgrims returning from Baba Baidyanath Dham rammed into a parked trailer, three injured.

लालगंज (आजमगढ़ ) जिले से होकर वाराणसी जाने वाले नेशनल हाइवे पर देवगांव कोतवाली के बुढ़ऊ बाबा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर रात्रि लगभग 11.30 बजे बाबा बैद्यनाथ धाम झारखण्ड से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। कार में कुल पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां सभी घायलो का इलाज चल रहा है। घायलो मे प्रेमचन्द्र 38 वर्ष निवासी पलान थाना वाल्टनगंज जिला बस्ती गम्भीरूप से घायल है । जबकि रामकिशुन 40 वर्ष, इंद्रसेन सिंह 32 वर्ष निवासी पलान थाना वाल्टनगंज जिला बस्ती भी घायल हो गए थे। कार में सवार संजय चौधरी 45 वर्ष व आदित्य कुमार 38 वर्ष निवासी लोहार पुरवा थाना वाल्टनगंज जिला बस्ती बालबाल बच गये । सभी श्रद्धालु कार संख्या UP 51 BA 9332 से शनिवार को रात्रि 11 बजे बाबा बैद्यनाथ धाम झारखण्ड दर्शन करने निकले थे । बाबा धाम दर्शन काने के बाद वापस लौटते समय बाबा काशी विश्वनाथ वाराणसी , बाबा मारकण्डे महादेव कैथी वाराणसी दर्शन कर रात्रि मे घर वापस लौट रहे थे कि कार खडी ट्रेलर मे टकर मार दी । दुघर्टना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया व दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



