Azamgarh news:डीएम-एसपी ने किया भैरव धाम का निरीक्षण, बाबा के चरणों में टेका मत्था 

azamgarh news: DM-SP inspected Bhairav ​​Dham, laid mattha at Baba's feet 

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज (आजमगढ़)स्थानीय नगर पंचायत स्थित बाबा भैरवधाम में चल रहे सुन्दरीकरण कार्य व कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को दोपहर लगभग 12:50 बजे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक निरिक्षण करने पहुचे ।निरिक्षण के पश्चात मंदिर में पहुंचकर बाबा भैरव के चरणों में शीश झुकाते हुए दर्शन पूजन किया । धाम स्थित पवित्र सरोवर व धार्मिक मान्यता से जुड़े कूंवों को देखा और उसके बारे में चेयरमैन प्रतिनिध डा० सुनील कुमार जायसवाल से जानकारी लिया तत्पश्चात देवारांचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरिक्षण करने के लिए निकल गये ।इस मौके पर उप जिलाधिकारी सगड़ी, क्षेत्राधिकारी सगड़ी, खंड विकास अधिकारी महराजगंज, अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड द्वितीय), उपनिदेशक विद्युत सुरक्षा, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड), अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आजमगढ़ उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button