Azamgarh News:मंदिर से चोरी किए गए घंटा व अन्य सामान बरामद, चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार*

 

 

बरूआ बाबा मंदिर चोरी का सफल खुलासा, चोरी के माल सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

 मंदिर से चोरी किए गए घंटा व अन्य सामान बरामद, चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार*

दिनांक 20.07.2026 की रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बरूआ बाबा मंदिर, आगापुर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा मंदिर से पीतल के घड़े, घंटे, साउंड सिस्टम, दानपेटी में रखी नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 407/2026, धारा 305, 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

 

घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमो का गठन किया गया, जिसके क्रम में दिनांक 05.08.2026 को समय करीब 22:40 बजे हाफिजपुर से चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त विजय चौहान ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किया गया सामान उसने बिलरियागंज निवासी अशोक कुमार पटेल को मात्र ₹1,500 में बेच दिया था। अशोक कुमार पटेल ने भी चोरी का सामान कम कीमत पर खरीदने तथा पूर्व में भी चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया घंटा एवं अन्य सामान बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।

 

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 407/26 धारा 305, 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. विजय चौहान पुत्र वासुदेव चौहान, निवासी बलरामपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष।

2. अशोक कुमार पटेल पुत्र रामवृक्ष सिंह, निवासी बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष।

 

*बरामदगी-*

• मंदिर से चोरी किया गया घंटा।

• चोरी का अन्य सामान।

 

*आपराधिक इतिहास-* निल

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति (चौकी प्रभारी बलरामपुर), कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल नीरज कुमार,आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी राहुल पाण्डेय, आरक्षी पंकज शर्मा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button