Azamgarh News:साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए 2 हजार रुपए

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए 2 हजार रुपए
गंभीरपुर (आजमगढ़)। साइबर ठगी के शिकार एक युवक को आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। पुलिस ने साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई धनराशि में से 2 हजार रुपए वापस कराकर पीड़ित के खाते में भेज दिए।जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी प्रद्युम्न सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह के यूनियन बैंक खाते से फर्जी कॉल के माध्यम से यूपीआई/फोनपे का इस्तेमाल कर 39,500 रुपए की साइबर ठगी कर ली गई थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में गंभीरपुर थाना की साइबर टीम प्रभारी विपिन कुमार द्विवेदी ने मामले की जांच शुरू की और आवश्यक विधिक कार्रवाई की। जांच के दौरान साइबर ठगों के खाते में पहुंची धनराशि में से 2 हजार रुपए को फ्रीज करा दिया गया।पुलिस की कार्रवाई के बाद एमआरएम (Money Return Mechanism) पोर्टल के माध्यम से 7 अगस्त 2026 को फ्रीज की गई 2 हजार रुपए की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। खाते में राशि वापस आने पर प्रद्युम्न सिंह ने आजमगढ़ पुलिस एवं गंभीरपुर थाना की साइबर टीम का आभार जताया।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।



