Azamgarh News:कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश- सीडीओ

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*कृषिविभाग की योजनाओं के लक्ष्यों को गवर्निंग बोर्ड ने दी मंजूरी*

कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश- सीडीओ*

उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, ऊसर सुधार, आजमगढ़ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश से प्राप्त लक्ष्यों को जनपदीय गवर्निंग बोर्ड के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने की।

 

बैठक में शासी निकाय द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा), खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, इन-सीटू/मैकेनाइजेशन तथा मिलेट्स एवं ऑयल सीड्स योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों का अनुमोदन किया गया। साथ ही, योजनाओं को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराए गए कार्यों के सापेक्ष भौतिक एवं वित्तीय अनुमोदन भी प्रदान किया गया।

 

उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसानों को प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए पंतनगर एवं करनाल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा कृषकों को जैविक खेती एवं मोटे अनाज की खेती के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि विकासखंडों में आयोजित होने वाली किसान गोष्ठियों का आयोजन दूरस्थ ग्रामों में भी किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ मिल सके। उन्होंने नए कृषकों को भी प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रमों से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रगतिशील कृषक एवं राज्य स्तर से पुरस्कृत कृषक श्री सुशील कुमार सिंह से उनके फसल चक्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

भूमि संरक्षण अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा यूनिट के माध्यम से संचालित योजनाओं तथा विगत वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी गवर्निंग बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसे बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

 

बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बैठक समाप्त करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में उप कृषि निदेशक/सचिव, आत्मा, आजमगढ़ द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button