Azamgarh News:साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के ₹23,000/- रुपये साइबर टीम ने कराए वापस*

साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के ₹23,000/- रुपये साइबर टीम ने कराए वापस*
बैंक कर्मचारी बनकर चेकबुक एवं ओटीपी की जानकारी लेकर ₹99,000/- की ठगी की गई थी*
साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से ठगी की धनराशि होल्ड कराकर ₹23,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 04.12.2025 को आवेदक/शिकायतकर्ता मकबूल आजम पुत्र मु0 सिद्दीकी निवासी ग्राम पुरासोफी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोनकर्ता द्वारा स्वयं को बैंक कर्मचारी बताते हुए शिकायतकर्ता की चेकबुक आने की बात कही गई तथा कुछ आवश्यक जानकारी एवं ओटीपी मांगा गया। शिकायतकर्ता द्वारा जानकारी साझा करते ही उसके खाते से ₹99,000/- कट गए। साइबर फ्रॉड की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता द्वारा तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका Ack No. 33112250173899 है।
*कृत कार्यवाही-*
शिकायत प्राप्त होने पर स्थानीय साइबर क्राइम टीम थाना मुबारकपुर एवं जनपद साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया गया। जांच के क्रम में शिकायतकर्ता के फ्रॉड हुए ₹23,000/- नियमानुसार उसके खाते में वापस करा दिए गए।
बरामद/वापस कराई गई धनराशि-
₹23,000/-
*साइबर टीम-*
1. उ0नि0 विधेनश वर्मा
2. रि0का0 विवेक कुमार चौहान
3. रि0का0 अभिषेक यादव
4. म0का0 प्रियंका तिवारी



