Azamgarh News:थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 06 वर्ष से अधिक समय से फरार ₹50,000/- के इनामिया अन्तर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार*

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 06 वर्ष से अधिक समय से फरार ₹50,000/- के इनामिया अन्तर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार*

वर्ष 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में तमंचा दिखाकर ₹6,31,702/- की लूट की घटना में था वांछित*

प्राइवेट बस अड्डा स्थित बंधा रोड से गिरफ्तारी, कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद*

गिरफ्तारी पर SSP आजमगढ़ द्वारा ₹25,000/- तथा DIG आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा पुरस्कार बढ़ाकर ₹50,000/- किया गया था घोषित*

अभियुक्त के विरुद्ध हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, कूटरचना व शस्त्र अधिनियम सहित 12 अभियोग पंजीकृत*

 

आज दिनांक 15.08.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे ₹50,000/- के पुरस्कार घोषित अन्तर्जनपदीय अपराधी राजू पथरकट पुत्र रामरतन उर्फ रामजतन निवासी खाजो लोहहरिया, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के मु0अ0सं0 32/2020 धारा 392/411/120बी भादवि में वांछित था।

*पूर्व की घटना का विवरण:*

दिनांक 05.02.2020 को करतालपुर स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में 04 हथियारबंद बदमाशों द्वारा कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर भयभीत करते हुए कैशियर से करीब ₹6,31,702/- नकद, CCTV NVR एवं इंटरनेट राउटर लूट लिया गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 32/2020 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था।

*गिरफ्तारी का विवरण:*

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 04.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसे दिनांक 08.08.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा बढ़ाकर ₹50,000/- कर दिया गया था। आज दिनांक 15.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजू पथरकट को प्राइवेट बस अड्डा स्थित बंधा रोड, आजमगढ़ से समय करीब 14:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1- राजू पथरकट पुत्र रामरतन उर्फ रामजतन उम्र: करीब 30 वर्ष निवासी: खाजो लोहहरिया, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर ।

*बरामदगी का विवरण*

1. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर।

2. 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।

अभियुक्त के विरुद्ध बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 425/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पूछताछ का विवरण:*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में लूट की घटना कारित करना तथा लूट में प्राप्त धनराशि से अवैध तमंचा व कारतूस खरीदना बताया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस से बचने के लिए नेपाल, चेन्नई एवं बैंगलोर आदि स्थानों पर छिपकर रहने की बात भी बतायी गयी।

*आपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0सं0 32/20 धारा 392/411/120बी भादवि, थाना कोतवाली, आजमगढ़।

2. मु0अ0सं0 168/20 धारा 174ए भादवि, थाना कोतवाली, आजमगढ़।

3. मु0अ0सं0 163/18 धारा 379/411 भादवि, थाना झंगहा, गोरखपुर।

4. मु0अ0सं0 182/18 धारा 380/457 भादवि, थाना धनघटा, संतकबीरनगर।

5. मु0अ0सं0 284/18 धारा 307 भादवि, थाना धनघटा, संतकबीरनगर।

6. मु0अ0सं0 285/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना धनघटा, संतकबीरनगर।

7. मु0अ0सं0 286/18 धारा 420/467/468/471 भादवि, थाना धनघटा, संतकबीरनगर।

8. मु0अ0सं0 12/15 धारा 380/411/457 भादवि, थाना धनघटा, संतकबीरनगर।

9. मु0अ0सं0 172/15 धारा 380/411/414/457 भादवि, थाना धनघटा, संतकबीरनगर।

10. मु0अ0सं0 294/16 धारा 174ए भादवि, थाना धनघटा, संतकबीरनगर।

11. मु0अ0सं0 820/2007 धारा 302/363/366 भादवि, थाना महुली, संतकबीरनगर।

12. मु0अ0सं0 425/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, आजमगढ़।

*पुलिस टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, थाना कोतवाली, आजमगढ़।

2. उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज।

3. हे0का0 अभय कुमार सिंह।

4. का0 नित्यानन्द यादव।

5. का0 सुमित शर्मा।

6. का0 बसंत कुमार, चोरी अनावरण सेल।

7. हे0का0 उमेश यादव, सर्विलांस सेल।

8. का0 इन्द्रेश कुमार, सर्विलांस सेल।

9. का0 दिनेश सिंह, सर्विलांस सेल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button