Azamgarh News:उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले छात्रों को स्वतंत्रता दिवस पर किया पुरस्कृत
उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले छात्रों को स्वतंत्रता दिवस पर किया पुरस्कृत
महराजगंज (आजमगढ़)
स्थानीय विकासखंड के लोक शिक्षा परिषद इण्टर कालेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डोत्तोलन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा गत बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया ।
उक्त विद्यालय में अध्ययनरत हाईस्कूल परीक्षा में अंजली मौर्या ने 94% अंशिका यादव ने 91% तथा अंकिता यादव ने 86% अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वीतिय और तृतीय स्थान हासिल किया। इण्टर कला वर्ग में गरिमा राजभर प्रथम, आरती यादव द्वीतिय और शालिनी कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । व्यावसायिक वर्ग में सौरभ प्रथम, मो० अर्सलान द्वीतिय तथा सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था वहीं विज्ञान वर्ग में सगुफ्ता बानो, आलिया और संजना ने क्रमशः प्रथम द्वीतिय और तृतीय स्थान हासिल किया था । उक्त सभी छात्रों को प्रधानाचार्य डा० बालसुधा सिंह ने माल्यार्पण कर मेडल दिया और 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पांच-पांच हजार नकद पुरस्कार दिया गया । हिंदी विषय के अध्यापक गौतम वर्मा ने भी हिन्दी विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पांच-पांच सौ रुपए अपनी तरफ से पुरस्कार दिया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया ।
इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विद्याधर, श्रवन कुमार, एकता सिंह, अनीता देवी, रामरतन चौधरी, कमलाकांत शुक्ल, राम सिंह, कृष्णानंद राय, प्रकाश श्रीवास्तव, रैसिंह यादव, गुलाब चन्द, गायत्री यादव, सतीश चन्द्र सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, रविचंद, दिलीप कुमार आदि सहित समस्त परिचारक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता चंदन सोनकर ने किया ।



