Azamgarh News:लालगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम ने फहराया तिरंगा*
*लालगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम ने फहराया तिरंगा*
ठेकमा,आजमगढ़ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील लालगंज परिसर में धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर तहसीलदार उमेश सिंह समेत तहसील के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसेवा को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



