Azamgarh News:नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़ी भारी भीड़।
नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़ी भारी भीड़।
प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट।
निजामाबाद आजमगढ़।नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना शुरू कर दिए थे।शिवालयों को फूलों गुब्बारों और बिजली की झालरों से आकर्षक तरीकों से सजाया गया था।जिसकी रोशनी से शिवालयों की छटा अपने में खूबसूरती बिखेर रही थी।निजामाबाद के महादेव घाट मंदिर और शिवालय घाट मंदिर की रंगाई पुताई कराकर मंदिर को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था।मंदिर और घाटों की साफ सफाई नगर पंचायत द्वारा करवाई गई थी।भीड़ अत्याधिक बढ़ने के कारण प्रशासन की तरफ मंदिर की सुरक्षा हेतु पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी वह लोग बराबर चक्रमण कर रहे थे।तमसा किनारे बना ऐतिहासिक महादेव मंदिर जहां की मान्यता है कि इस मंदिर की शिवलिंग पाताल से नकली है।इस लिए इस मंदिर से भक्तों की अपार आस्था भी जुड़ी हुई है।इस मंदिर पर सुबह से ही भक्तो का रेला लगा रहा।भक्त भगवान भोलेनाथ शिवशंकर को बेलपत्र,धतूरा,कनेर, मदार,पुष्प, नैवेद,धूप, दीप,यज्ञोपवित,चंदन, रोली,अक्षत आदि से शिव की पूजा कर रहे थे।कोई भक्त शिव स्तुति कोई शिव चालीसा कोई शिव महिमा तो कोई ही शिव पुराण पढ़ रहा था।मंदिर का प्रांगण शिव के जयकारा से शिव के मंत्रो से पूरा वातावरण गूंज रहा था।प्रशासन के तरफ से उपनिरीक्षक दिलीप आनंद,का⁰ अंशुमान सिंह,महिला का⁰ ममता यादव, सेजल आकाश चौहान आदि लोग मंदिर की सुरक्षा में तैनात रहे।



