Azamgarh News:नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर एसडीएम ने किया पातालेश्वर मंदिर का निरीक्षण, व्यवस्था चुस्त

नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर एसडीएम ने किया पातालेश्वर मंदिर का निरीक्षण, व्यवस्था चुस्त

 

ठेकमा,आजमगढ़ नागपंचमी और सावन माह के तीसरे सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने सोमवार को गोसाईं की बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास द्वार, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

एसडीएम ने बताया कि पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर के आसपास साफ-सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के भी निर्देश दिए गए।

 

एसडीएम ने अपील की कि सभी लोग कतारबद्ध होकर दर्शन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button