आजमगढ़;शौच के लिए घर से निकला किशोर पोखरे में डूबा, मौत
Azamgarh: A teenager who left home to defecate drowned in a pond and died.
आजमगढ़ 21 अगस्त ; मेंहनगर थाना क्षेत्र के रहिला तितिलियापार गांव में बुधवार शाम पोखरे में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी कुछ देर बाद हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।रहिला तितिलियापार गांव निवासी अतुल कुमार (15) पुत्र ओमप्रकाश बुधवार शाम घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित पोखरे के पास शौच के लिए गया था। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान शाम को गांव के कुछ बच्चे पोखरे के पास पहुंचे। वहां उन्होंने अतुल का शव पानी में उतराया देखा।जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने पोखरे से अतुल का शव बाहर निकाला। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अतुल दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची मेंहनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।



