Azamgarh News:चेन स्नेचिंग व पुलिस पर फायरिंग के आरोपी गैंगस्टर एक्ट के वांछित को कंधरापुर पुलिस ने दबोचा

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू

चेन स्नेचिंग व पुलिस पर फायरिंग के आरोपी गैंगस्टर एक्ट के वांछित को कंधरापुर पुलिस ने दबोचा

आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी, पुलिस टीम पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने जैसे मामलों में सक्रिय गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त राज निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात 11:55 बजे मड़या स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार राज निषाद पुत्र हरिराम निषाद निवासी मड़या, राहुल नगर, थाना कंधरापुर, उम्र करीब 22 वर्ष, लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई थी और मामले में चेन भी बरामद की गई थी।

इसके बाद 29 मार्च को पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान राज निषाद को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया था। लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते उसके खिलाफ कंधरापुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और वह वांछित चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा, कांस्टेबल अभिषेक यादव एवं कांस्टेबल रामसिंह यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button