Azamgarh News:अनुराग सिंह सोनू के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, बच्चों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री*

*अनुराग सिंह सोनू के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, बच्चों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री*

बनारस, गाजीपुर, जौनपुर समेत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लोगों ने दी शुभकामनाएं, सर्व हित ट्रस्ट ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री*

मेहनगर/आजमगढ़। ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू के जन्मदिवस के अवसर पर बनारस, गाजीपुर, जौनपुर सहित आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर, पल्हना, तरवां, लालगंज समेत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लोगों द्वारा अलग-अलग माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैतृक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्व हित ट्रस्ट की ओर से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिससे बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिल सके और उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े।

 

सर्व हित ट्रस्ट की स्थापना पंकज सिंह द्वारा की गई है। ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद एवं विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल में बच्चों के बीच शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने सर्व हित ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में इस प्रकार के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।

 

बच्चों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह सोनू ने कहा कि “आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और पढ़-लिखकर सबसे पहले एक अच्छे नागरिक बनकर दिखाएं। यदि आप अच्छे नागरिक बनेंगे तो आपका परिवार, समाज और देश आगे बढ़ेगा। देश का विकास तभी संभव है जब हमारे बच्चे शिक्षित, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनें।”

 

उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों में शैक्षिक सामग्री मिलने से उत्साह देखने को मिला।

 

जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों एवं माध्यमों से शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों, समर्थकों और बड़े-बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि लोगों का प्रेम और विश्वास उन्हें समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button