Azamgarh news;त्योहारों की सुरक्षा को लेकर गंभीरपुर थाने में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने की सौहार्द की अपील

Azamgarh news: Peace committee meeting held at Gambhirpur police station regarding security during festivals, station in-charge Amit Kumar Tripathi appealed for harmony.

आजमगढ़। आगामी पर्व बारा वफात, ईद-मिलादुन्नबी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं रक्षाबंधन को सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गंभीरपुर थाना परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने की।बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विवाद से बचें।थानाध्यक्ष ने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों, मंदिरों तथा जुलूस के संभावित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।बैठक में समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा त्योहारों के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए। थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।शांति समिति की बैठक के दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के संयमित नेतृत्व, बेहतर संवाद और त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सजगता की उपस्थित लोगों ने सराहना की। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस-प्रशासन और जनता के आपसी सहयोग से आगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button