आजमगढ़ से बरेली आएंगे चिराग जैन, शहर की कानून-व्यवस्था की संभालेंगे कमान
Chirag Jain will come to Bareilly from Azamgarh and will take charge of the law and order of the city.
बरेली। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। बरेली के पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) मानुष पारीक का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनाती दी गई है। उनकी जगह 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी चिराग जैन बरेली के नए पुलिस अधीक्षक नगर होंगे। वह इससे पहले आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर कार्यरत थे।मानुष पारीक भी 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बरेली में उनका कार्यकाल करीब पौने तीन साल का रहा। वह 30 जनवरी 2024 को बरेली में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पद पर तैनात हुए थे। उस समय यह पद नया सृजित किया गया था और पारीक बरेली के पहले पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बने थे। करीब आठ महीने बाद उन्हें बरेली में ही पुलिस अधीक्षक नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
चिराग जैन संभालेंगे एसपी सिटी की कमान
मानुष पारीक के तबादले के बाद अब आईपीएस चिराग जैन बरेली के नए एसपी सिटी होंगे। 2020 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी चिराग जैन मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है।चिराग जैन इससे पहले आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें बरेली जैसे महत्वपूर्ण जिले में शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
करीब पौने तीन साल बाद बदली जिम्मेदारी
बरेली में मानुष पारीक के कार्यकाल के दौरान उनके पास शहर की पुलिस व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहीं। पहले उन्होंने एसपी दक्षिणी के रूप में कार्य किया और बाद में एसपी सिटी की जिम्मेदारी संभाली। अब उनके स्थानांतरण के बाद चिराग जैन बरेली के नए एसपी सिटी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।इस प्रशासनिक बदलाव के साथ बरेली में शहर की पुलिस व्यवस्था की कमान अब नए अधिकारी के हाथों में होगी।



