आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस चालक समेत दो की मौत, दो दर्जन घायल
Horrific road accident in Azamgarh, tragic accident on Purvanchal Expressway, half a dozen feared dead in bus-pickup collision
रिपोर्ट महेंद्र पाठक
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की भोर पवई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा माइलस्टोन संख्या 191 के पास चकिया में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के अंडरपास के समीप करीब रात 2:15 बजे हुआ। आगे चल रही एक पिकअप वाहन और बेल्थरा रोड डिपो की लखनऊ से बलिया जा रही बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज आसपास के ग्रामीणों तक सुनाई दी।
जिला अधिकारी रविंद्र कुमर
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस चालक रजनीकांत यादव पुत्र सुरेश, निवासी मधुबन, जनपद मऊ तथा एक महिला की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बस चालक रजनीकांत यादव को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हादसे में करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी पूरी तरह नहीं हो सकी है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और घायलों को बाहर निकालने का काम किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पिकअप वाहन में पशु तस्करी से जुड़े लोग सवार थे, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच के साथ हादसे में मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या की जानकारी जुटा रही है।



