Azamgarh news;नवागत एसडीएम अयान जैन ने संभाला निजामाबाद तहसील का कार्यभार

Azamgarh news: New SDM Ayan Jain took charge of Nizamabad tehsil.

रिपोर्ट अबुल कैश

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अयान जैन ने शनिवार को तहसील पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र से संबंधित कार्यों की जानकारी ली।एसडीएम अयान जैन मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई। वह 2024 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। एसडीएम अयान जैन ने बताया कि अधिकारी पोस्ट पर एसडीएम पद पर निजामाबाद तहसील में उनकी यह पहली पोस्टिंग है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसडीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।नवागत एसडीएम के कार्यभार ग्रहण करने पर तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button