नवागत नायब तहसीलदार रंजीत सिंह ने निजामाबाद तहसील में संभाला कार्यभार

Newly appointed Naib Tehsildar Ranjit Singh took charge in Nizamabad Tehsil.

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के नवागत नायब तहसीलदार रंजीत सिंह ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।रंजीत सिंह मूल रूप से बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। इससे पहले वह बलिया में राजस्व निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदोन्नति के बाद उन्हें पहली बार नायब तहसीलदार के पद पर सगड़ी तहसील में तैनाती मिली थी, जहां उन्होंने लगभग तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।निजामाबाद तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण और आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।नवागत नायब तहसीलदार के कार्यभार ग्रहण करने पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button