Azamgarh News:प्रधान रामाश्रय प्रजापति ने कराए विकास कार्य, विद्यालय बाउंड्री और लाइब्रेरी का हुआ निर्माण
प्रधान रामाश्रय प्रजापति ने कराए विकास कार्य, विद्यालय बाउंड्री और लाइब्रेरी का हुआ निर्माण
*ठेकमा, आजमगढ़।* विकासखंड ठेकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत गिडउर में प्रधान रामाश्रय प्रजापति के द्वारा विकास कार्यों की श्रृंखला में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल, विद्यालय गेट, पंचायत भवन तथा बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया।
प्रधान रामाश्रय प्रजापति ने बताया कि यह सभी कार्य सरकार की योजना के अंतर्गत कराए गए हैं और उनके सहयोग से गांव में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। गांव में शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर रोहित यादव, विनोद कुमार सिंह, सहायक अध्यापक सुधीर सिंह, उपेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी गौतम, मदनलाल शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा देवी, वंदना देवी सहित अन्य ग्रामीण व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।



