Gazipur news:मारपीट और धमकी के मामले में वांछित 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

अलीपुर मदरा के पनिक्सा मोड़ से भुड़कुड़ा पुलिस ने दबोचा, मुकदमे में चल रहा था फरार

जखनियां (गाजीपुर), 7 नवंबर। भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मारपीट और धमकी के मामले में वांछित एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार की सुबह अलीपुर मदरा स्थित पनिक्सा मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश यादव (19) पुत्र राजेश यादव, निवासी ग्राम गौरा खास, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह भुड़कुड़ा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 266/26 की धारा 109(1), 352 और 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वांछित था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी को 7 नवंबर की सुबह करीब 10:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता सहित भुड़कुड़ा थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button