Azamgarh news :12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश

12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय चावला ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ के क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आमजन को इसके आयोजन, उद्देश्य एवं सुलह-समझौते के आधार पर वादों के त्वरित एवं सरल निस्तारण के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार कराया जाए। इसके लिए तहसील एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यकतानुसार बैनर एवं पोस्टर लगवाने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य उपलब्ध मीडिया माध्यमों से भी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button