Azamgarh News:शिक्षक दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित,
अतरौलिया। शिक्षक दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित,
महरुपुर स्थित आरएस कान्वेंट स्कूल में हुआ आयोजन, कूडो प्रतियोगिता के विजेता भी सम्मानित।
क्षेत्र के महरुपुर स्थित आरएस कान्वेंट स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. गुलाटी और विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र कुमार ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद जिला स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, नर्सरी से कक्षा आठ तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राणा लाखन सिंह और प्रधानाचार्य रितु सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



