करमतारा इंजीनियरिंग का आईपीओ 9 सितंबर को मचाएगा बाजार में हलचल

Karamtara Engineering IPO to Open on September 9

Mumbai : Amid the ongoing buzz around initial public offerings (IPOs) in the stock market, Karamtara Engineering Limited is set to launch its initial public offering (IPO). The company’s IPO will open on Wednesday, September 9, and close on Friday, September 11, 2026. Bidding for anchor investors will take place on September 8.

The company has fixed a price band of ₹241 to ₹254 per equity share. The issue comprises shares with a face value of ₹10 each and has a total size of approximately ₹875 crore. The minimum lot size has been fixed at 59 shares, meaning investors will need to invest approximately ₹14,986 for one lot at the upper price band.

 

The issue comprises a fresh issue of approximately ₹675 crore and an offer for sale (OFS) of up to ₹200 crore. Under the OFS, Tanvir Singh and Rajiv Singh will each sell shares worth up to ₹100 crore.

The equity shares of Karamtara Engineering are proposed to be listed on both the BSE and NSE, with the NSE designated as the designated stock exchange.

 

The book-running lead managers to the issue are JM Financial, ICICI Securities and IIFL Capital Services.

A notable feature of the IPO is that the company has already completed a ₹75 crore pre-IPO placement of compulsorily convertible preference shares (CCPS) ahead of the public issue.

Following the IPO, Karamtara Engineering’s shares are proposed to be listed on the BSE and NSE.

मुंबई : शेयर बाजार में आईपीओ की हलचल के बीच करमतारा इंजीनियरिंग लिमिटेड अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर आ रही है। कंपनी का आईपीओ बुधवार, 9 सितंबर को खुलेगा और शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 सितंबर को होगी।

 

कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹241 से ₹254 का प्राइस बैंड तय किया है। ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयरों के इस इश्यू का कुल आकार करीब ₹875 करोड़ तक है। निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट 59 शेयरों का रखा गया है, यानी ऊपरी मूल्य बैंड पर एक लॉट के लिए करीब ₹14,986 का निवेश करना होगा।

इश्यू में करीब ₹675 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹200 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ओएफएस के तहत तनवीर सिंह और राजीव सिंह क्रमशः ₹100-₹100 करोड़ तक के शेयर बेचेंगे।

 

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं, जबकि एनएसई डेजिग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज होगा। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर जेएम फाइनेंशियल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज हैं।

 

खास बात यह है कि कंपनी ने आईपीओ से पहले ₹75 करोड़ का अनिवार्य रूप से कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयरों का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी पूरा किया है। करमतारा इंजीनियरिंग के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। इश्यू के लीड मैनेजर जेएम फाइनेंशियल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button