Azamgarh News:मिशन शक्ति के तहत कंधरापुर पुलिस ने जरूरतमंदों संग बांटी त्योहारों की खुशियां

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

मिशन शक्ति के तहत कंधरापुर पुलिस ने जरूरतमंदों संग बांटी त्योहारों की खुशियां

महिलाओं को साड़ी और बच्चों को फल, मिठाई व खाद्य सामग्री वितरित कर सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए किया जागरूक

आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना कंधरापुर पुलिस ने देवखरी-भंवरनाथ बस्ती में जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के बीच फल, मिठाई, खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरित किए। इस दौरान महिलाओं को साड़ियां देकर त्योहारों की खुशियां साझा की गईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा महिला पुलिसकर्मियों ने बस्ती में पहुंचकर महिलाओं और बच्चों को आगामी त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

इस पहल के माध्यम से पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करने के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। कार्यक्रम में लगभग 45 से 50 लोगों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष केदारनाथ मौर्य, मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, महिला आरक्षी शैल त्रिवेदी, रिद्धि तिवारी, रोशनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button