Azamgarh news :शातिर गौ-तस्कर व गैंगस्टर सहित 15 मुकदमों का आरोपी तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

शातिर गौ-तस्कर व गैंगस्टर सहित 15 मुकदमों का आरोपी तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़, अयोध्या, गोण्डा व प्रतापगढ़ में गोवध, गैंगस्टर, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न अपराधों में दर्ज हैं 15 मुकदमे

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.09.2026 को थाना जहानागंज पुलिस ने मो0 तालिब उर्फ तालिव उर्फ छोटू पुत्र फिरोज अहमद निवासी ग्राम पिठापुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को जलालपुर हरिजन बस्ती के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

आरोपी पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानागंज पर दर्ज करते हुए न्यायालय भेजा गया l

आरोपी के विरुद्ध आजमगढ़, अयोध्या, गोण्डा एवं प्रतापगढ़ में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 15 अभियोग पंजीकृत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button