Azamgarh news :ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण बदलकर चोरी करने वाले एक आरोपी व एक आरोपी महिला को जीयनपुर पुलिस ने 3 नाक की कील के साथ किया गिरफ्तार
ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण बदलकर चोरी करने वाले एक आरोपी व एक आरोपी महिला को जीयनपुर पुलिस ने 3 नाक की कील के साथ किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत गुरु गोविन्द नगर वार्ड नंबर 06 नगर पंचायत अजमतगढ़ निवासी विनोद वर्मा पुत्र स्व0 महेन्दर वर्मा द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गयी कि कस्बा अजमतगढ़ स्थित उनकी श्रेया ज्वेलर्स की दुकान पर एक पुरुष व दो महिलाएं आभूषण देखने के बहाने 05 पीस नाक की कील बदलकर चोरी कर ले गये। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 374/2026 धारा 305(A), 318(4) बीएनएस बनाम एक पुरुष व दो महिला अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 विनय कुमार यादव, चौकी प्रभारी अजमतगढ़ मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अमन कुमार उर्फ रामबहादुर पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष एवं 01 अभियुक्ता को रजादेपुर-अजमतगढ़ मार्ग पर देशी शराब के ठेके के पास से समय करीब 14:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पीली धातु की नाक की कील बरामद की गयी तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।



