Azamgarh news :फर्जी क्लिनिक खोलकर कर मरीज को झांसे में लेकर गलत तरीके से इलाज करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फर्जी क्लिनिक खोलकर कर मरीज को झांसे में लेकर गलत तरीके से इलाज करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
गंभीरपुर थाना अंतर्गत मईखरगपुर निवासी सुनील यादव पुत्र वंशराज यादव के भाई अजीत यादव शौचालय में गिरने से पैर में गंभीर रूप से चोटिल हो गये थे। इलाज के लिए उन्हें प्रकाश हेल्थ केयर सेन्टर, गोसाई की बाजार में सत्यप्रकाश के पास ले जाया गया। सत्यप्रकाश द्वारा स्वयं को चिकित्सक बताकर वादी के भाई को झांसे में लिया गया तथा गलत तरीके से इलाज किया गया, जिससे उनकी स्थिति और खराब हो गयी तथा वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गये। बाद में जानकारी करने पर उक्त हेल्थ केयर सेन्टर एवं चिकित्सक का पंजीकरण न होने की बात सामने आयी। उपचार में लापरवाही के कारण पैर काटने की स्थिति उत्पन्न होने के संबंध में वादी द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 221/2026, धारा 109(1)/318(4) बीएनएस व 34(2) NMC Act बनाम सत्यप्रकाश पंजीकृत किया गया l
आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सत्यप्रकाश पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम पन्दहा, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ को गोसाई की बाजार से समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



