Azamgarh news :राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितम्बर) के प्रचार-प्रसार को यातायात पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितम्बर) के प्रचार-प्रसार को यातायात पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान

चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर-पम्पलेट के माध्यम से यातायात चालानों सहित विभिन्न वादों के निस्तारण की दी जानकारी
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में यातायात पुलिस आजमगढ़ द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 (शनिवार) के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात चालानों सहित शमनीय आपराधिक वाद, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस (धारा 138 NI Act) एवं बैंक रिकवरी आदि मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। लाउडस्पीकर एवं पम्पलेट के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने हेतु जागरूक किया गया।



