Azamgarh news :डिलीवरी के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड में 32,000 रुपये की धनराशि साइबर टीम ने कराई वापस
डिलीवरी के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड में 32,000 रुपये की धनराशि साइबर टीम ने कराई वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली अंतर्गत निराला नगर निवासिनी वंदना श्रीवास्तव पत्नी अश्वनी श्रीवास्तव के मोबाइल पर डिलीवरी करने के नाम पर फोन आया। फोन करने वाले के झांसे में आकर आवेदिका द्वारा कुल 1,26,999 रुपये की धनराशि भेज दी गई। बाद में साइबर फ्रॉड का एहसास होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई।
थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नियमानुसार संबंधित बैंक एवं संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया गया। साइबर टीम के प्रयास से फ्रॉड की गई धनराशि में से 32,000 रुपये आवेदिका के खाते में वापस कराए गए। शेष धनराशि की वापसी हेतु कार्यवाही प्रचलित है।
आमजन से अपील-
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही संबंधित बैंक को तत्काल सूचित कर लिखित प्रार्थना पत्र दें तथा अपने नजदीकी थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।



