Azamgarh news :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण का दिया निर्देश 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण का दिया निर्देश 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज दिनांक 09.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी सगड़ी श्री देशराज सिंह भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारीगण द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाया जाए।

जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button