आजमगढ़:तालाब की भूमि की नीलामी रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
मोहनपुर पटवास के तालाब खाते की 7.7980 हेक्टेयर भूमि के सीमांकन की मांग, कहा- नीलामी से पहले हो अलग-अलग पैमाइश

आजमगढ़।लालगंज तहसील लालगंज के मौजा-मोहनपुर पटवास में स्थित तालाब खाते की भूमि को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आराजी नंबर 137 मि. की नीलामी रोकने की मांग की है उपजिलाधिकारी लालगंज को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि -मौजा-मोहनपुर पटवास, परगना-देवगाँव, तहसील-लालगंज में आराजी नंबर 137 मि. रकबा 7.7980 हे. सरकारी अभिलेख में तालाब खाते की भूमि है।
उक्त आराजी का मत्स्य पालन के प्रकाश में आराजी नंबर 137 मि. रकबा 4.7980 हे. गजट हुआ है।उक्त आराजी में अन्य खाते की भी भूमि आवंटित हुई है।
इस संबंध में जिलाधिकारी आजमगढ़ के न्यायालय में धारा 30(2) के तहत मुकदमा दाखिल किया गया है जिसका फाट बनाने के लिए लेखपाल के पास आया हुआ है।
प्रार्थिनि गीता सरोज पत्नी रामजन, मोतीलाल पुत्र तर्फई, संदीप सरोज पुत्र छोटेलाल निवासी मौजा-मोहनपुर पटवास ने मांग की है कि जब तक आराजी नंबर 137 मि. रकबा 7.7980 हे. तालाब खाते की भूमि का सीमांकन करके अन्य खातेदार की भूमि से अलग नहीं कर दिया जाता, तब तक मत्स्य पालन की नीलामी को रोका जाना आवश्यक एवं न्यायसंगत है।वहीं मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने तालाब पर कब्जे को लेकर स्थानीय सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के विरोध में प्रदर्शन करने की बात कही है। ग्रामीणों के आरोपों के संबंध में अभी तक सांसद पक्ष से कोई बयान नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सीमांकन के बाद ही नीलामी प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है।



