Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर निजामाबाद पुलिस ने अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ 02 को किया गिरफ्तार गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर निजामाबाद पुलिस ने अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ 02 को किया गिरफ्तार गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में गोवध, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट सहित कई अभियोग पंजीकृत
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.09.2026 की रात्रि को उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान फरिहा चौक पर मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुहम्मदपुर की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति आ रहे हैं, जिनके पास अवैध असलहा है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुहम्मदपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को बिना भागने का अवसर दिये पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं जामा तलाशी में दोनों ने अपना नाम क्रमशः शाकिब पुत्र फारुक, निवासी बखरा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष तथा आमिर पुत्र कईम, निवासी बक्सपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष बताया।
जामा तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा एवं 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 227/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



