Azamgarh News:बधाई देने वालों का लगा तांता, परिजनों और शुभचिंतकों ने जताई खुशी
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में कनिष्ठ लिपिक पद पर साहिस्ता का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
बधाई देने वालों का लगा तांता, परिजनों और शुभचिंतकों ने जताई खुशी
नरसिंह पवई (आजमगढ़)। विकास खण्ड पवई के ग्राम हंडिया, निवासी मोहम्मद यासीन अंसारी की पुत्री साहिस्ता का चयन स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में कनिष्ठ लिपिक पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। साहिस्ता की उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
साहिस्ता के चयन की जानकारी मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने इसे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात बताया। शुभचिंतकों ने साहिस्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।
साहिस्ता की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी आगे बढ़ने और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। उनकी सफलता पर परिवार में उत्साह का माहौल है और लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।




