मंडलरेल प्रबंधक, आशीष जैन ने मऊस्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यों की समीक्षा, संरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

Divisional Railway Manager, Ashish Jain reviewed the development works under Amrit Bharat Station Scheme and inspected the safety arrangements at Mau Station.

Mau News:मऊ।वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने आज वाराणसी सिटी–भटनी रेलखंड पर स्थित मऊ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की गहन समीक्षा की। श्री जैन ने स्टेशन भवन, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, पेयजल, शौचालय, दिव्यांगजन सुविधाएं, पार्किंग, यात्री सूचना प्रणाली, टिकट काउंटर, प्रकाश व्यवस्था एवं खान-पान स्टॉल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए तथा यात्री सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

संरक्षा निरीक्षण : सुरक्षित रेल परिचालन को सुदृढ़ बनाने पर बल।

निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने मऊ स्टेशन का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउंटर, रिले रूम, लॉक एंड ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, ओएफसी रूम, एक्सल काउंटर तथा आईपीएस रूम सहित विभिन्न संरक्षा उपकरणों की जांच की। साथ ही विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम चाबी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग रजिस्टर और स्टेशन वर्किंग रूल का भी अवलोकन किया। स्टेशन अधीक्षक एवं कर्मचारियों से गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन की जानकारी लेते हुए उन्होंने संरक्षा नियमों के कड़े पालन, उपकरणों के नियमित अनुरक्षण तथा पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

रेलवे कॉलोनी, बैरक एवं सिग्नल कार्यालय का निरीक्षण: कर्मचारी कल्याण पर फोकस:

आशीष जैन ने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर आवासों, स्वच्छता, पेयजल, नालियों, सड़कों एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कॉलोनी परिसर की नियमित साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था और कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मऊ रेलवे सुरक्षा बल बैरक का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने के आदेश दिए। सिग्नल सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में अभिलेखों एवं उपकरणों को व्यवस्थित रखने तथा अनुरक्षण पर विशेष बल दिया।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि, रेलवे प्रशासन के निरंतर प्रयासों से मऊ जंक्शन स्टेशन आधुनिक, सुरक्षित, सुगम एवं पूर्णतः यात्री-अनुकूल बनने की दिशा में अग्रसर है। विकास कार्य पूर्ण होने पर रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

इस अवसर पर मंडल इंजीनियर (सामान्य) लोकेश कुमार सगरवंशी, सहायक मंडल इंजीनियर (मऊ) सुनील पाण्डेय, सहायक मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार बोनाल, सीटीआई आरपी यादव सहित सम्बंधित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे। उक्त जानकारी महेश गुप्ता,जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button