Jabalpur news:लालबाग के राजा के प्रथम मुख दर्शन, गूंजे ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारे

Jabalpur News: First face darshan of Lalbaugcha Raja, chants of 'Ganpati Bappa Morya' echoed

 

*नाग सिंहासन पर विराजमान हुए ‘लालबाग के राजा’, वीरभद्र रूप के साथ भव्य दर्शन*

​बुरहानपुर। गणेशोत्सव के पावन पर्व से पूर्व रविवार रात जिले के प्रसिद्ध ‘लालबाग के राजा’ का पहला मुख दर्शन संपन्न हुआ। रात 11 बजे जैसे ही मंडल के समिति सदस्यों ने पंडाल में पर्दा उठाया, वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं का इंतजार समाप्त हुआ और पूरा परिसर गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
*​धूमधाम और आतिशबाजी के साथ स्वागत*- बप्पा के प्रथम दर्शन का नजारा बेहद भव्य और अलौकिक रहा। पर्दा हटते ही ढोल-ताशों की गर्जना और डीजे की धुन पर भक्त झूम उठे। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई, जिसने उत्सव के माहौल को और भी अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया। लालबाग के राजा की पहली झलक पाने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
​बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
इस अवसर पर हर उम्र के लोग बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चों ने भी बप्पा के प्रथम रूप का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। समिति सदस्यों की उपस्थिति में व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया ताकि सभी भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें।
​प्रथम मुख दर्शन के साथ ही अब आने वाले 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत हो चुकी है, जिसमें लाखों की संख्या में मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र से श्रद्धालु बप्पा के दर्शन करने पहुंचेंगे।

*नाग सिंहासन पर विराजमान हुए ‘लालबाग के राजा’*- बुरहानपुर जिले के सबसे प्रसिद्ध और हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ‘लालबाग के राजा’ का भव्य रूप इस वर्ष और भी दिव्य नजर आ रहा है। इस बार बाप्पा नाग सिंहासन पर वीरभद्र (वीर स्वरूप) के तेजस्वी भाव में विराजमान हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button