Jabalpur news:शराब के अवैध कारोबार पर कांग्रेस का हल्लाबोल

अर्थी जुलूस रोका, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

जबलपुर में शराब के कथित अवैध कारोबार और एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बिक्री के विरोध में युवा कांग्रेस ने आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकालने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व विजय रजक ने किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शहर में बड़े पैमाने पर शराब कारोबार में भ्रष्टाचार हो रहा है और एक सरकारी रिपोर्ट में अवैध व जहरीली शराब बिक्री के 62 ठिकानों का उल्लेख सामने आया है, इसके बावजूद आबकारी अमला कार्रवाई नहीं कर रहा। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि 26 शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने के वीडियो और ऑडियो साक्ष्य आबकारी आयुक्त को सौंपे गए थे, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मंगलवार को जनसुनवाई में सभी 26 आवेदक कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायत रखेंगे और इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी। वहीं सीएसपी महादेव प्रसाद नागोटिया के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हुए उनकी समस्याओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button