Jabalpur news:गन कैरिज फैक्ट्री (GCF) के सुरक्षाकर्मियों का गंभीर आरोप: अधिकारियों पर उत्पीड़न और शराब की अवैध मांग का सनसनीखेज मामला
Jabalpur News: Gun Carriage Factory (GCF) security personnel allege serious harassment of officials and illegal demand for alcohol.

Jabalpur news:गन कैरिज फैक्ट्री (GCF) के सुरक्षाकर्मी रवि शुक्ला मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं कि प्रजापति और एपी सिंह नामक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मियों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका कहना है कि ये अधिकारी विभिन्न पोस्टों पर जाकर कर्मचारियों से अवैध रूप से शराब की बोतलें मांगते हैं और इसे ऊपर तक पहुंचाने का दबाव बनाते हैं। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने और ड्यूटी न करने देने की धमकियां दी जाती हैं, जिससे पीड़ित कर्मी भारी तनाव और परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।
इसके अलावा, अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि पिछले कुछ महीनों से उनके 62 जवानों की समय पर सैलरी (वेतन) नहीं मिल रही है। हर महीने भुगतान में देरी की जाती है और पिछले महीने की पेमेंट भी अभी तक अटकी हुई है, जिससे जवानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जवानों का आरोप है कि जब से ये नए अधिकारी आए हैं, तब से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



