Jabalpur news:सुहागी में मटकी फोड़ आयोजन में मारपीट, वायरल वीडियो पर अधारताल पुलिस का एक्शन

Jabalpur News: Fighting at the Matki Phod event in Suhagi, Adhartal police action on viral video

जबलपुर के सुहागी इलाके में मटकी फोड़ आयोजन के दौरान दो पक्षों के युवाओं के बीच हुए विवाद और जमकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब अधारताल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आयोजन के दौरान किसी बात को लेकर युवाओं में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद अधारताल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम तथा शामिल युवकों की पहचान के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है, ऐसे में जांच के बाद यह साफ होगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button