आजमगढ़:फरिहा बाजार में अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सेराज अब्बास का जोरदार स्वागत

Azamgarh: Minority Commission member Seraj Abbas received a warm welcome in Fariha Bazaar

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सेराज अब्बास के फरिहा बाजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अबुल कैश की अगुवाई में समर्थकों ने सेराज अब्बास को फूल-मालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए सेराज अब्बास के आगमन पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से अबुल कैश फैजी के अलावा भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शारिक खान, मोहम्मद ताहिर उर्फ मुन्नू बड़हरिया, भाजपा नेता सत्यदेव यादव , सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button