हाईवे पर रफ्तार का खेल पड़ा भारी, इंटरसेप्टर ने पकड़ी तेज दौड़ती गाड़ियां
The game of speeding on the highway proved costly, the interceptor caught speeding vehicles.

रिपोर्ट,मोहम्मद सैफ
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से सड़क पर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में दौड़ रहे वाहनों की निगरानी की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर तेज रफ्तार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस की कार्रवाई से हाईवे पर वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली।
अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार तथा उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र की मौजूदगी में ट्रैफिक पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
अभियान में HCTP सुरेन्द्र तिवारी, HCTP अखिलेश खरवार, CTP लक्ष्मण शुक्ला, CTP उमन शुक्ला और CTP अनिल यादव शामिल रहे।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।



