आजमगढ़:उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत,डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
Azamgarh: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya received a rousing welcome, with a sea of BJP workers led by Dr. Krishna Murari Vishwakarma.
गंभीरपुर/आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर अवधेश मौर्य और मनीष मौर्य के पिता के निधन में उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हेलीपैड से गंभीरपुर बाजार की ओर रवाना होते समय दयालपुर मोड़ पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।दयालपुर मोड़ पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया और फूल-मालाएं लेकर उनका अभिनंदन करने पहुंचे। डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से उत्साहपूर्ण बना दिया।हालांकि, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फूल-मालाओं से स्वागत किए जाने से विनम्रतापूर्वक मना कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि “मैं गम में आया हूं, इसलिए आज फूल-मालाओं से स्वागत न करें। अगली बार जब आऊंगा, तब फूल-मालाओं से स्वागत कीजिएगा।” उपमुख्यमंत्री के इस सहज और संवेदनशील व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों को प्रभावित किया।इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा उनसे संवाद करते हुए उनका अभिनंदन स्वीकार किया। उनके सरल व्यवहार और संवेदनशीलता की लोगों के बीच चर्चा रही।वहीं, डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने जिस तरह से कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उपमुख्यमंत्री के स्वागत की व्यवस्था की, उसकी भी स्थानीय स्तर पर सराहना की गई। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने भाजपा संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच उनके मजबूत संपर्क को प्रदर्शित किया।कार्यकर्ताओं में उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह रहा। दयालपुर मोड़ से गंभीरपुर बाजार तक माहौल भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और नारों से गूंजता रहा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मास्टर सुजीत सिंह,भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य प्रमोदश्रीवास्तव, लालगंज मंडल प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा,मनीष राय अरविंद यादव ,अवधेश चौहान, विनीत जैसवाल , मिंटू सिंह, अंकित चौहान ,उग्रसेन चौहान ,राजीव चौहान ,ध्यानचंद चौहान ,शेर सिंह चौहान ,दीवान चौहान ,दिनेश जायसवाल ,अजीत अजीत ,गौतम जालंधर चौहान रविंद्र कुमार भारती



