Azamgarh news:राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की मासिक बैठक संपन्न सदर मुबारकपुर विधानसभा से दो प्रत्याशी घोषित
Azamgarh news: Rashtriya Lok Janshakti Party's monthly meeting concluded, two candidates declared from Sadar Mubarakpur assembly constituency
आजमगढ़।राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जनपद इकाई की कार्यकर्ता बैठक कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ पर बैठक संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक शिवमोहन शिल्पकार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी सबसे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का अधिकार दिया जाएगा 40% महिलाओं को चुनाव में खड़ा किया जाएगा आज आजमगढ़ जनपद के सदर विधानसभा से महिला मोर्चा के जिला महासचिव सुनीता विश्वकर्मा एवं मुबारकपुर विधानसभा से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूरसबा मनिहार को प्रत्याशी बनाया गया इन लोगों से आशा उम्मीद की गई है कि पार्टी की नीतियों के तर्ज पर चुनाव मैदान में जनसंपर्क की प्रक्रिया तेज करेंगी जन-जन में विश्वास कायम करेंगी और गरीबों वंचितो शोषितों के हक अधिकारों को दिलाने का काम करेंगी कार्यकर्ताओं के बीच में खुशी का माहौल छा गया एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वागत और अभिनंदन वंदन किया एक सप्ताह के अंदर आजमगढ़ मंडल के सभी विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया गया है कर्मठ सुशील योग्य प्रत्याशियों का चयन करें जो सामाज हित में सदैव तत्पर रहे!
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा एवं संचालन उमेश सोनकर जिला उपाध्यक्ष एवं लालगंज लोकसभा प्रभारी ने किया!उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण कमलेश पासवान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार, रामलगन विश्वकर्मा, बृजेश राजभर, रुदल धरकार, राधेश्याम पासवान, डॉ राम रतन गौतम, साहिल चंद सरोज , रामसरन राम, सुनैना कारूष, शकुंतला, कमला देवी, कांति देवी, चंद्रावती, आशा देवी, श्याम दुलारी, गिरजा चौहान, तेज गौतम, शीला भारती, विद्या गौतम समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



