Azamgarh news :थाना पवई पुलिस ने चोरी की 04 घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 04 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को 5.50 लाख के गहने 14000 रूपये नकद एक टेम्पो व दो मोटरसाईकिल के साथ किया गिरफ्तार ।

थाना पवई पुलिस ने चोरी की 04 घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 04 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को 5.50 लाख के गहने 14000 रूपये नकद एक टेम्पो व दो मोटरसाईकिल के साथ किया गिरफ्तार ।

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना पवई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नाटी निवासी उमाशंकर पुत्र झिन्नू गौतम द्वारा सूचना दी गयी कि वह अपनी पत्नी के साथ अन्त्येष्टि में शामिल होने गये थे तथा उनके बच्चे स्कूल गये हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा सुनसान घर का ताला तोड़कर अन्दर प्रवेश किया गया तथा घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं जमीन सम्बन्धी महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिये गये। इस सम्बन्ध में थाना पवई पर मु0अ0सं0 216/26 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस की 03 टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना पवई पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 18.09.2026 को प्रातः करीब 05.00 बजे मुखबिर खास की सूचना पर थाना पवई पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा अम्बारी रोड पर बाघबहरा पुलिया से करीब 100 मीटर आगे घेराबन्दी कर एक हरे रंग के टैम्पो मय पीली कैनोपी तथा 02 मोटरसाइकिलों पर सवार 04 संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनके कब्जे से बरामद चोरी के माल के आधार पर थाना पवई की घटना सहित जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित कुल 04 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त अब्दुला के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1. मो0 अब्दुल्ला पुत्र स्व0 मो0 इकबाल, निवासी सठियांव, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष।

2. अम्बेश कुमार पुत्र स्व0 खरपत्तु, निवासी कुकुड़ीपुर सठियांव, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

3. आकाश कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार, निवासी गजाड़ा सठियांव, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

4. विकास सोनी पुत्र रामकुमार सोनी, निवासी ग्राम/कस्बा सरायमीर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे ऐसे मकानों की रेकी करते थे, जिनके मालिक/परिजन घर से बाहर गये हों अथवा मकान बन्द हो। इसके बाद मौका पाकर ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी करते थे। अभियुक्तों द्वारा जनपद आजमगढ़ में भिन्न-भिन्न तिथियों पर चोरी के कुल 04 घटनाओं को किये जाने की बात को स्वीकार किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में निम्न 04 चोरी की घटनाओं में संलिप्तता बताया गया—

01. थाना कोतवाली आजमगढ़–

दिनांक 24.07.2026 को आराजीबाग ब्रह्मस्थान स्थित मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹25,000/- नगद चोरी किये गये थे। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 398/2026 धारा 305/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

2. थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ः-

दिनांक 04.08.2026 को ग्राम सुदनीपुर में चोरी की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 228/2026 धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

03. थाना अहरौला , जनपद आजमगढ़ः-

दिनांक 26.08.2026 को ग्राम पकड़ी में घर में चोरी की घटना कारित कर 07 थान जेवर एवं नगदी चोरी की गयी थी। जिसके संबंध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 317/2026 धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

04. थाना पवई, जनपद आजमगढ़ः-

दिनांक 12.09.2026 को ग्राम नाटी में बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं करीब ₹10,000/- नगद चोरी किये गये थे। जिसके संबंध में थाना पवई पर मु0अ0सं0 216/26 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त विकास सोनी द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में अन्य अभियुक्तों से चोरी का माल खरीदता था तथा बाद में उनके साथ चोरी की घटनाओं में शामिल होने लगा। अभियुक्त चोरी किये गये माल को जनपद अम्बेडकरनगर में बेचने की योजना बना रहे थे तथा गिरफ्तारी के समय भी रेकी के उद्देश्य से घूम रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button